पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के स्व वित्त पोषित संकाय के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित कर दिया है। 20 मार्च को आंदोलन करना था। कर्मचारियों का कहना है कि महाविद्यालय प्रबंधन ने समस्याओं का समाधान जल्द करने की बात कही है। अगर समस्याएं निश्चित नहीं होती हैं तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...