महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्य को लेकर दस दिनों से जिला मुख्यालय पर आंदोलन कर रहे जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास चौरसिया ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया है। भूख हड़ताल के छठवें दिन डीएम से वार्ता के बाद लिखित आश्वासन पर अपर एसडीएम ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों को पूरा करने में देरी या हिला हवाली की गई तो वह अबकी बार बड़ा और बड़ा आंदोलन करेंगे।दिव्यांग बच्ची के साथ दुराचार के मामले में न्याय दिलाने व हत्या को दुर्घटना बताने की जांच कराने, गन्ना किसानों को बकाया भुगतान कराने, बांधों को मजबूत और बाढ़ से कारगर बचाव कराने, अस्तपालों और निजी विद्यालयें में मनमाना शुल्क लिए पर रोक लगाने, गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्य कर...