वाराणसी, फरवरी 26 -- रामनगर, संवाद। नगर निगम अधिकारियों के एक सप्ताह के भीतर मांगों पर विचार करने का भरोसा दिए जाने के बाद बुधवार को 'डोमरी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा' का धरना स्थगित कर दिया गया। वार्ड संख्या 48 के अंतर्गत डोमरी क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित खेती और मकानों को तोड़े जाने के विरोध में किसान मोर्चा के बैनर तले धरने पर बैठे थे। किसानों का आरोप है कि जिस जमीन से उन्हें बेदखल किया जा रहा है, वह सरकारी अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। उन्होंने मांग की कि उच्च न्यायालय का अंतिम आदेश आने तक उन्हें बेदखल न किया जाए। साथ ही नगर निगम द्वारा कराई जा रही स्थायी अथवा अस्थायी किसी भी प्रकार की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए। किसानों ने फसल बर्बाद करने और उजाड़े जाने का मुआवजा देने की भी मांग की। इधर, एक मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.