उरई, दिसम्बर 16 -- कालपी। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर मे चल रहा किसानों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी ने उनकी सभी माँगो को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। भाकियू ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन की अगुवाई में अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया था। हालाकि प्रशासन ने पहले दिन किसानों के इस प्रदर्शन को तवज्जो नहीं दी थी लेकिन मंगलवार सुबह किसानों का जमावड़ा शुरू हुआ तो प्रशासन में खलबली मच गई थी। इस दौरान इस धरना प्रदर्शन की अगवाई कर रहे किसान नेता राजवीर सिंह जादौन ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन किसानो की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं ले रहा है जबकि इस देश की अर्थव्यवस्था किसानो के हाथ में है...