पीलीभीत, अप्रैल 23 -- कलीनगर। क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाएं अब खुलकर सामने आ गई हैं। कई दिनों से विरोध जता रही महिलाओं ने प्रशासनिक आश्वासनों से तंग आकर गुरुवार से धरना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसे लेकर उन्होंने पूर्व में जिलाधिकारी से भी शिकायत कर दुकान न खोले जाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने गांव में ही धरने पर बैठकर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब दुकान को लेकर पार्षदों ने किया प्रदर्शन इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। कहना है कि शराब की ...