बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक बुधवार को टु-टैक गार्डन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सनी देओल व संचालन बिपिन कुमार ने किया। वक्ताओं ने आश्रित संघ की वर्ष गांठ पर प्रकाश डालते हुए कहा इस बैनर तले सभी आश्रित को नौकरी हुई और बचे हुए आश्रित नोकरी के लिए संघर्षरत हैं। सभी आश्रित प्रशिक्षु टेड अप्रेंटिस प्रशिक्षु पास कर प्लांट में नियोजन पाना चाहते हैं। प्रशिक्षु ने कहा हम सभी आश्रित नियोजन की आस में उम्र भी सभी खत्म हो गई है। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से बचे हुए आश्रितों को जल्द प्लांट के अन्दर नियोजन प्रक्रिया करते हुए उनके भविष्य पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। मौके पर महाबीर, सत्यनारायण, सतीश, विजेन्द्र, इस्माइल, नारायन,सलाम,सहराय, शैलेन्द्र पानमती,आसा, खुशबू सैकड़ों आश्रित सामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...