आश्रित नियोजन के लिए कोल कंपनियों में शुरू होगा हेल्प डेस्क
धनबाद, अगस्त 9 -- कोल इंडिया ने कोयला वेतन समझौता के तहत आश्रितों के रोजगार और मासिक मौद्रिक मुआवसा के मामलों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालय और स्वतंत्र स्थान पर सहायता केंद्र खोला जाएगा, जहां नौकरी के दावे को स्वतंत्र रूप से देखा जाएगा। अनुषंगी कंपनियों के निदेशक मानव संसाधन सहायता केंद्र की व्यवस्था देंगे। एसओपी जारी होने के सात दिनों के अंदर यह व्यवस्था करनी है। पोर्टल के माध्यम से दावे अपलोड किए जाएंगे। यानी व्यवस्था ऑनलाइन होगी। इससे नियोजन मिलने में आसानी होगी। तीन माह के अंदर आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए पोर्टल तैयार किया जाएगा। इसका एक्ससे हेल्प डेस्क को मिलेगा। कंपनी अस्पताल में मौत होने पर अस्पताल के अधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के तीन दिन के अंदर मृत्यु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.