आश्रित को डीएम ने सौंपा चेक
दरभंगा, सितम्बर 8 -- दरभंगा। सऊदी अरब में दिवंगत स्व. मो. आफताब मुर्तुजा के आश्रित पत्नी ऊजरा आफरीन आफताब को भुगतान किए जाने के लिए भारतीय राजदूतावास, रियाद से प्रेषित 89 हजार 173 रुपये का चेक सोमवार को डीएम कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया। मृतक मनीगाछी अंचल के मूल निवासी थे। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा प्रियंका कुमारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.