कौशाम्बी, मई 3 -- मिट्टी का टीला धंसने से हुई दुखद दुर्घटना में तीन लोगों की मौत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर पीड़ित परिवारों को 12 लाख की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी गई। दैवीय आपदा राहत कोष के तहत मृतक गीता देवी, उत्तरा देवी और बालिका अंकिता के वैध वारिसों को चार-चार लाख की राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुसार और जिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में प्रशासन ने युद्ध स्तर पर यह कार्रवाई पूरी की। जिलाधिकारी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आपदा की इस घड़ी में उनके साथ हैं। यह भी पढ़ें- पति ने उत्तरा को दी मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल घटना के दिन सूर्यास्त से पहले आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए स...