कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम फैक्टरी कांड के सभी मृतक आश्रितों के खाते में आठ-आठ लाख रुपये पहुंच गए। दो-दो लाख प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत दिए गए हैं। जबकि, चार-चार लाख दैवीय आपदा कोष से दिए गए हैं। देर शाम प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने चरवा के पंसौर पहुंचकर एक आश्रित परिवार को सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...