हिन्दुस्तान टीम, जून 20 -- यूपी महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा स्थित गौआश्रय स्थल में शनिवार को दो गोवंशीय पशुओं की मौत की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर निचलौल थाने के एसओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता मृत गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।बजरंग दल ने प्रशासन पर लगाए आरोप बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल गुप्ता तथा कार्यकर्ता चन्दन और विवेक ने आरोप लगाया कि गौआश्रय स्थल में गोवंशों के रखरखाव और पोषण में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले भी यहां आधा दर्जन गाय...