पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आश्रय स्थलों पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जीएमसीएच स्थित मानसिक विभाग स्क्रीनिंग अभियान चला रही है। आश्रय स्थल में वृद्धाश्रम, केन्द्रीय कारा एवं बच्चा जेल में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी कड़ी में पॉलिटेक्निक चौक स्थित वृद्धाश्रम में स्क्रीनिंग की गई। जीएमसीएच स्थित मानसिक विभाग में कार्यरत मनो सामाजिक कार्यकर्ता एबी ज्वाईनल ने बताया कि वृद्धाश्रम में 95 बुजुर्गों को देखा गया। इनमें से 15 मानसिक रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कार्यरत कर्मियों को ऐसे मानसिक पीड़ित के देखभाल संदर्भ में जरूरी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सभी की काउंसिलिंग की गई। कांउसिलिंग के दौरान ऐसे बुजुर्ग जिन्हें मानसिक परेशानी है। ऐसे लोगों को किस रूप ...