देवघर, जनवरी 2 -- मधुपुर प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित महिला, पुरुष आश्रय गृह में नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने गरीबों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। आश्रय गृह का संचालन शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में किया जा रहा है। यहां आश्रय विहीन महिला और पुरुषों को नि:शुल्क आश्रय दिया जाता है। ठंड से बचाव के लिए हीटर, कंबल, रजाई, तकिया, बेड आदि उपलब्ध है। मौके पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार सिंह, अशफाक समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...