हरिद्वार, अगस्त 26 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास कुटिया आश्रम में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक संत के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। आश्रम में हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार कमलदास कुटिया आश्रम की संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर दूसरा पक्ष नाराज था। 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम पहुंचे और महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत करने लगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार के एक आश्रम में संत के साथ मारपीट, वीडियो वायरल इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के ब...