संभल, जुलाई 28 -- उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित एक आश्रम में दादी के साथ गए छह वर्षीय मासूम की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आश्रम के साधुओं पर तंत्र क्रिया कर हत्या करने का आरोप लगाया।

परिजनों का आरोप आक्रोशित परिजन आश्रम से दो साधुओं को पकड़कर अपने गांव ले आए। एक साधु रास्ते में चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही चन्दौसी, बनियाठेर और मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाने की पुलिस गांव पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मासूम की स्थिति थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी अर्पित यादव (6) पुत्र सुगर सिंह सोमवार को अपनी दादी वीरवती पत्नी गंगाशरण व पड़ोस की एक महिला के साथ उत्तराखंड के काशीपु...