आगरा, मार्च 21 -- आगरा विकास मंच की ओर से रामलाल आश्रम, सिकंदरा में भावपूर्ण गणगौर पूजन समारोह आयोजित किया गया। आश्रम परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहा। विधि-विधान से गणगौर का पूजन किया गया और आरती उतारी गई। हर-हर महादेव और जय माता पार्वती के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की गई। रामलाल आश्रम में निवास कर रहीं सुहागन माताओं ने श्रद्धा भाव से गणगौर का पूजन किया। आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा और उनकी पत्नी ज्योति शर्मा ने भी शिव-पार्वती के स्वरूप गणगौर की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आरती के दौरान वातावरण में आस्था और शांति का भाव दिखाई दिया। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि मंच हर वर्ष आश्रम में रह रहे 300 से अधिक बुजुर्ग माता-पिताओं के साथ सभी त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.