हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मुस्करा। क्षेत्र के शिवनी स्थित सिद्धपीठ श्री गंगा दास बाबा आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मना। परिसर में जहां एक ओर श्रीराम नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की बेटी पारुल पटेल की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्रीय लेखपाल सुनील पटेल की पुत्री पारुल पटेल का यूपीपीसीएस परीक्षा में चयन रहा। पारुल ने असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पारुल ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया। भंडारे में क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध वर्ग और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम प्रधान देववचन, डॉ.मनोज त्रिपाठी, हरिशंकर आचार्य, लखन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.