शामली, अप्रैल 7 -- शामली। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ गन्देवड़ा स्थित अखिल भारतीय संत शिरोमणि गुरु रविदास सत्संग आश्रम को लेकर विवाद सामने आया है। आश्रम के प्रबंधक महात्मा जगत दास ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर अवैध कब्जा करने, जबरन चंदा वसूली करने और महात्माओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दिए प्रार्थना पत्र में महात्मा जगत दास ने बताया कि आश्रम की भूमि पूर्व में दानपत्र के माध्यम से संत मिशन को दी गई थी और वर्षों से वहां साधु-संतों द्वारा सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रबंधक का कहना है कि बाद में राजस्व अभिलेखों में कथित रूप से गलत तरीके से वरासत दर्ज कर दी गई, जिसे लेकर न्यायालय में वाद चला। हाल ही में तहसीलदार न्यायालय द्वारा पूर्व वरासत आदेश को निरस्त करते हुए पीडित के पक्ष में आदेश पारित किया गया...