बगहा, सितम्बर 1 -- बगहा। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपायों के द्वारा किये गये हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध मार्च बगहा कांग्रेस कार्यालय त्रिलोकी आश्रम से निकाला जो बगहा अनुमंडल तक गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही साथ सदाकत आश्रम पर हुए हमले की निंदा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...