पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम संवाद सत्र निबंध प्रतियोगिता, विषय पारिवारिक जीवन में दादा-दादी, नाना-नानी का महत्व एवं चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया गया। आश्रम पद्धति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को म्यूजिकल चेयर, लूडो, प्रश्नोत्तरी जैसे खेलों के माध्यम से छात्रों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि संस्था सचिव एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने सभी विजयी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी घोषित कर पुरस्कार वितरण किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पारिवारिक जीवन एवं बुर्जुगों के महत्व को छात्रों से साझा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन विश्वनोई जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे। कार्यक्...