संभल, फरवरी 25 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिहाबली गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आश्रम पद्धति) में मंगलवार सुबह छात्रों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कक्षा 12 के चार-पांच छात्रों ने किसी बात को लेकर कक्षा 10 के छात्र सुमित के साथ मारपीट कर दी। पिटाई की घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर विद्यालय स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रों को अलग कर स्थिति को संभाला। घटना की सूचना सुमित ने अपने परिजनों को दी। परिजन विद्यालय पहुंचे और डायल 112 को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ की। बाद में समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है, वहीं पुलिस ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.