विकासनगर, अगस्त 28 -- जौनसार बावर क्षेत्र के आश्रम पद्धति विद्यालयों को उच्चीकृत कर सीबीएसई से सम्बद्ध करने की मांग को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जौनसार बावर क्षेत्र में वर्तमान में चार आश्रम पद्धति विद्यालय चकराता (लागापोखरी), कालसी, लाखामंडल व त्यूणी में संचालित हैं। लेकिन इन चारों विद्यालयो में हाईस्कूल तक ही कक्षाएं चलती हैं। इसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को अपने बच्चों को आगे की शिक्षा दिलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई मामलों में तो 10वीं के बाद बच्चों की पढ़ाई तक बाधित हो जाती है। यह भी पढ़ें- Champawat News: स्कूल का उच्चीकरण होने पर खुशी जताई लोगों का कहना है कि यदि यह चार विद्यालय इंटर काल...