मथुरा, अप्रैल 2 -- कस्बे में ब्रह्माजी की प्राचीन तपोस्थली पर बने सीताराम बाबा के आश्रम के कायाकल्प एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी अब जितेंद्र उर्फ जीतू संभालेंगे। समाज के वरिष्ठ लोगों ने सर्वसम्मति से बैठक कर यह निर्णय लिया। नवनियुक्त जिम्मेदार आश्रम की सफाई के साथ वहां लगे 500 से अधिक छायादार व फलदार पेड़ों की देखरेख भी करेंगे। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व आश्रम के संस्थापक महंत सीताराम बाबा के निधन के बाद उचित देखरेख के अभाव में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने बैठक कर सर्वसम्मति से जितेंद्र को इस पवित्र स्थल के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान महंत धनीराम बाबा, सुघनो, बाबू सिंह, प्रकाश सिंह, करनपाल सिंह, रौतान सिंह, देवी सिंह, भिक्को और बबलू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सबने आश्र...