मथुरा, जून 18 -- महाराष्ट्र के रहने वाले साधु ने वृंदावन के एक साधु पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वृंदावन की एक पीठ के महंत प्रख्यात आचार्य आरोपी का साथ दे रहे हैं, इस वजह से उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। चार माह पूर्व एसएसपी ने कोतवाली को आदेश किये, इसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। गोरेराम मंदिर, पंचवटी, जिला नासिक, महाराष्ट्र निवासी महन्त राजाराम दास गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। शिकायत लेकर आये महंत का आरोप है कि बाराह घाट, रमणरेती निवासी साधु ने अपने आश्रम के पास ही बिक रही 1500 वर्ग गज ज़मीन को आश्रम बनाने को खरीदने का प्रस्ताव दिया था। उसकी बातों में आकर ज़मीन खरीदने की सहमति बनी और विभिन्न तारीखों में नकद व चेक द्वारा एडवांस में रुपये दिये गये, लेकिन न ज़मीन मिली और न रुपये वापस हो रहे हैं। आरोप लगाया है ...