इटावा औरैया, मार्च 30 -- एक गांव में स्थित आश्रम पर देर रात दबंगों ने महंत और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सालिमपुर निवासी महंत अशोक गिरी ने बताया कि गांव में उनके आश्रम में कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। इस संबंध में जब उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों से शिकायत की तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के चार लोग समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोग आश्रम पर पहुंच गए और महंत अशोक गिरी व उनकी पत्नी उर्मिला गिरी के साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...