गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर। आश्रम अघोर पीठ में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पीठ प्रमुख परम पूजनीय गुरुदेव अवधूत छबीले राम जी को सम्मानपूर्वक उनके आसन पर विराजमान करा के पीठ के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी तथा उपस्थित सभी भक्तों ने उनको स्वर्ण रजत जड़ित पगड़ी पहनाकर, जरीदार पटका पहनाया। उनका फूलों से महा श्रृंगार करके, उनको सर्वप्रथम भस्म एवं उसके बाद तरह-तरह के प्राकृतिक रंगों की अबीर गुलाल लगाकर, उन पर चांदी की पिचकारी से रंग मिश्रित गुलाब जल डालकर उनको प्रतीकात्मक स्नान कराया गया, फिर उनकी महाआरती उतारी गई। महाआरती के बाद गुरुदेव जी ने सभी के ऊपर अबीर गुलाल तथा फूलों की वर्षा कर सबके साथ होली खेली। इसके बाद नृत्य का कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी भक्तों ने अपने गुरु के समक्ष नृत्य कर करके अपने भक्ति का निवेदन किया। दोपहर में आयोजित विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.