हाजीपुर, नवम्बर 26 -- दानापुर/सहदेई बुजुर्ग । हि.टी. दानापुर थाना क्षेत्र के आशोपुर में अपार्टमेंट निर्माण में लगे वैशाली के एक मजदूर की प्रथम तल्ला से गिरने पर मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी स्व. परमेश्वर दास के पुत्र कमलेश दास (35) के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि आशोपुर में एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें कमलेश सेंटिंग का काम कर रहा था। इसी दरम्यान अपार्टमेंट के प्रथम तल्ला से नीचे गिर पड़ा। जब तक लोग उसको उठाते उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। आवेदन आने के बाद आगे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.