आशुलिपिक संघ के महामंत्री बने अंकित गुप्ता
औरैया, जून 13 -- औरैया, संवाददाता। जनपद न्यायालय औरैया में शनिवार को आशुलिपिक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के रिक्त महामंत्री पद पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता को आशुलिपिक संघ का नया महामंत्री चुना गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विशाल वर्मा ने की। बैठक में बताया गया कि पूर्व में विशाल वर्मा को अध्यक्ष तथा अंकित शुक्ला को निर्विरोध महामंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के तहत अंकित शुक्ला का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हो जाने के कारण महामंत्री का पद रिक्त हो गया था। बैठक में उपस्थित समस्त आशुलिपिकों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया। चयन के उपरांत अंकित गुप्ता ने पदभार स्वीकार करते हुए कहा कि वह डीसीईपी पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.