नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- एक सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक आशुतोष रांका ने तिहाड़ जेल की तारीफ की है। तिहाड़ में मिले खाने और अन्य इंतजाम की तारीफ के बाद रांका ने अब यहां गुजारे वक्त के कुछ फायदे गिनाए हैं। जंतर-मंतर पर जबरन प्रवेश करके प्रदर्शन की कोशिश और बेल बॉन्ड के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए रांका ने कहा कि उन्होंने जेल में अपनी नींद पूरी की और दूसरा फायदा यह हुआ कि मोबाइल और सोशल मीडिया से खुद को डिटॉक्स भी कर लिया।जेल में रहने के क्या फायदे गिनाए रांका ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जेल के अपने अनुभव को हंसते हुए बताया और कहा कि यदि आप कोई बड़ी गलती करके ना जाओ तो वहां ऐसी कोई दिक्कत नहीं। रांका ने कहा, 'हम पहले 2-3 दिन तो वहां बस सो रहे थे। ब...