प्रयागराज, मार्च 9 -- अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में हमला कर नाक काटने की कोशिश करने वाला हमलावर 24 घंटे बाद भी फरार है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल और रेलकर्मियों से पूछताछ के बाद भी अभी तक जीआरपी को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी ने सोमवार को दावा किया कि हमलावर उनका गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से ही पीछा कर रहा था। एफआईआर के मुताबिक, आशुतोष ब्रह्मचारी गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे। इस दौरान ट्रेन में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास उन पर हमला हुआ था। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी को जांच में सिराथू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान कोई संदिग्ध नीचे उतरते हुए नहीं मिला। अब सवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.