प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमिका के तिरस्कार से आहत बारहवीं के छात्र आशुतोष गिरि की आत्महत्या के मामले की जार्जटाउन पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस अब तक प्रेमिका समेत तीन नामजद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आशुतोष और उसकी महिला मित्र में आखिर किस बात को लेकर अनबन हुई थी। उसने आखिर किस वजह से आशुतोष को मरने तक की बात लिखी थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जार्जटाउन थानाक्षेत्र के फतेहपुर बिछुआ निवासी होमगार्ड विनोद कुमार गिरि के इकलौते बेटे 17 वर्षीय आशुतोष गिरि उर्फ अमन ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके मोबाइल से प्रेमिका के रिश्ता तोड़ने और उसे मरने तक की धमकी देने का पत्र मिला था। परिजनों ने छात्रा समेत छह ...