लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, संवाददाता। जयपुर में होने वाली वर्ल्ड वाइड सुपर लीग इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2 में लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा के तीन खिलाड़ी चुनौती प्रस्तुत करेंगे। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के हाल में 11 व 12 अप्रैल को होने वाली सुपर लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में आशुतोष मिश्रा, दिव्य राज वंश व मयंक तिवारी व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों को रवानगी से पूर्व स्कूल परिसर में गुरुवार को प्रधानाचार्या मीना तिवारी ने प्रतियोगिता की टी शर्ट प्रदान कर अच्छे प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर इंचार्ज अपर्णा चौधरी मौजूद रहीं। यह सभी खिलाड़ी वर्तमान में लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के निर्देशन में अभ्यास कर रहे...