एटा, जून 23 -- बहुचर्चित आशीष हत्याकांड में पुलिस का खुलासा अब नए विवादों में घिरता नजर आ रहा है। मृतक की पत्नी ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि घटना में तीन लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की है। पीड़िता का दावा है कि घटना की रात उसने अपनी आंखों से देखा था कि दो लोगों ने उसके पति को पकड़ा हुआ था और तीसरे ने गोली मारी थी। इसके बावजूद पुलिस की पूरी जांच एक ही आरोपी के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले गांव साडरपुर निवासी आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अलीगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया था कि हत्या में एक ही आरोपी शामिल था जिसे पकड़कर जेल भेज दिया गया है। पति की हत्या के खुलासे प...