शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद सिंह और नगर पंचायत सभासद अनुपम सिंह के पुत्र आशीष सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की है। आशीष ने पिछले वर्ष शहीद ठाकुर रोशन सिंह राजकीय महाविद्यालय नबादा दरोबस्त से एमए इतिहास प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। पूर्व छात्र की सफलता से परिवार और परिचितों में हर्ष व्याप्त है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अनुज सक्सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...