आगरा, मई 23 -- भारत विकास परिषद अन्नपूर्णा शाखा काअधिष्ठापन समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। नवीन सत्र 2026-27 के अध्यक्ष आशीष बंसल, सचिव गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने पद की शपथ दिलाई। दिनेश सिंघल को संगठन मंत्री, सौरभ अग्रवाल को संयोजक संपर्क, सौरभ सिंघल को संयोजक सेवा, विष्णु गोयल को संयोजक संस्कार और दिलीप जैन को संयोजक पर्यावरण, पूनम बंसल को संयोजक महिला सहभागिता की शपथ दिलाई। कार्यकारणी सदस्यों को अधिष्ठापन अधिकारी सीए विवेक अग्रवाल ने नए सदस्यों को दीक्षा अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि शिवहरे ने शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष मनोज बंसल, नेम कुमार जैन, धर्म गोपाल मित्तल, डॉ.केशव दत्त गुप्ता, प्रवीण गर्ग, डॉ.तरुण शर्मा, बसंत गुप्ता, सचिव प्रमोद सिंघल ने अंकुर सिंघल, बिहारी लाल, क...