अल्मोड़ा, मार्च 7 -- गैरसैंण में नौ मार्च को विधानसभा घेराव को लेकर यूकेडी के युवा केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने जनसंपर्क किया। अल्मोड़ा और चमोली जिले के सीमा पर स्थित नागचूलाखाल में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश की अवधारणा पर चर्चा की। यहां पान सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह, दीपक ढौढीयाल, छात्र संघ अध्यक्ष शुभम कत्यूरा, राजेन्द्र रावत, बलवन्त सिंह, चन्दन सिंह, दिवान सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...