बांदा, अक्टूबर 1 -- बांदा। अयोध्या की पेपर मिल में कार्यरत केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत के मामले में परिजन शुक्रवार को अयोध्या पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे। जिससे मामले की जांच आगे बढ़ सके। साथ उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपेगे। इससे पहले बुधवार को गोरखपुर में जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलकर ओरन निवासी पीड़ित पिता आनंद कुमार शिवहरे ने मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने की गुहार लगाई थी। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिल के मैनेजर पर बेटे को प्रताड़ित करने और सुनियोजित ढंग से उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था।

परिवार की जानकारी परिजनों के अनुसार अयोध्या में आशीष शिवहरे पिछले 4 वर्षों से इस पेपर मिल में कार्यरत था। आरोप है कि मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह से उसकी अनबन चल रही थी और वह आशीष को अक्सर प्रताड़ित करता था। घटना की...