नई दिल्ली, मार्च 23 -- Brand Concepts bulk deal: मशहूर निवेशक आशीष कचोलिया ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए फैशन रिटेल कंपनी ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। यह सौदा करीब 3.9 करोड़ रुपये का रहा, जो एक बल्क डील के जरिए पूरा हुआ। शेयर बाजार में इस खबर ने निवेशकों का ध्यान खींचा, क्योंकि कचोलिया को माइक्रोकैप कंपनियों में शुरुआती निवेश के लिए जाना जाता है। कंपनी के शेयर आज 5 पर्सेंट तक गिरकर 216.80 रुपये पर बंद हुए हैं।कौन है खरीदार इस डील में खरीदार के रूप में सूर्यवंशी कमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड सामने आई, जो कोलकाता की एक अनलिस्टेड कमोडिटी ट्रेडिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है। कंपनी ने कचोलिया द्वारा बेचे गए सभी शेयर खरीद लिए, जिससे अब ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में उनकी पूरी एंट्री हो गई है। इस तरह के सौदे अक्सर बाजार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.