नई दिल्ली, मई 26 -- शेयर बाजार में इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज (Balu Forge Industries) के शेयरों में मंगलवार 26 मई 2026 को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। कंपनी का शेयर इंट्राडे में करीब 8% तक उछल गया। इस भारी तेजी के पीछे एक बेहद बड़ी और सकारात्मक खबर है। बालू फोर्ज ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसने एयरोस्पेस (Aerospace) यानी विमानन क्षेत्र में कदम रख दिया है और कंपनी को इस सेक्टर का पहला कमर्शियल ऑर्डर भी मिल चुका है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 4 महीने से मालामाल कर रहा यह शेयर, अब 170 रुपये के करीब पहुंच गया भावमिला पहला एयरोस्पेस ऑर्डर बालू फोर्ज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उन्हें अमेरिका की मशहूर कंपनी 'अल्फा एयरक्राफ्ट सिस्टम्स इंक' (Alpha Aircraft Systems Inc) से हाई-...