उरई, जून 30 -- कोंच। संवाददाता चर्चित आशीर्वाद होटल हत्याकांड मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के पुत्र हिमांशु निरंजन को एससी-एसटी एक्ट कोर्ट से जमानत मिल गई है। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित आशीर्वाद होटल में कार्यरत एक कुक की हत्या के मामले में हिमांशु निरंजन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 352, 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी थी, लेकिन पीड़ित पक्ष ने आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट की जमानत निरस्त कर दी थी। हाईकोर्ट ने अ...