लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ। आशियाना इलाके में एक युवक पर मोहल्ले के ही युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। युवक के शरीर में 15-20 जगह जख्म के निशान है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मां ने सात नामजद व 10-12 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। आशियाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर निवासी ममता के मुताबिक 9 अक्टूबर की शाम उनका बेटा अभिषेक वर्मा काम निपटाकर घर लौट रहा था। तभी उसके घर के पास ही रहने वाले अंशू, सुमित, अमन, तन्मय, उल्ला, गोविंदा, कुनाल और 10-12 अज्ञात युवकों ने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज भी की। पीड़िता के मुताबिक बेटे के शरीर में 15-20 जगह घाव है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर...