मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- घनी आबादी में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध करते हुए शुक्रवार को आशियाना कॉलोनी फेज वन के निवासियों ने टावर निर्माण स्थल के करीब जोरदार प्रदर्शन किया। आशियाना फेज 1 रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एकत्र हुए निवासियों ने इंडस टावर लिमिटेड द्वारा ग्राउंड वेस्ट टावर उच्चतम फ्रीक्वेंसी का टावर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। इस संबंध में उपाध्यक्ष एमडीए एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को इसे रोकने के लिए तुरंत सूचित किया गया लेकिन इसके बाद भी टावर का निर्माण कार्य जारी है। टावर निर्माण के लिए 15 फीट गहरा एवं चौड़ा गड्ढा खोदा गया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संरक्षक भोपाल सिंह, रोहित सेठ, राजपाल सिंह, डीपी सिंह, संतोष लहरी, यशवीर सिंह, अभिषेक चौहान, कपिल सिंह, सचिन चौधरी, सोमपाल सिंह, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.