लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। आशियाना में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने आशियाना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशियाना के सेक्टर एच निवासी संतोष कुमार सिंह अप्रैल में बेटे के घर गए थे। वहां से 29 मई को जब वापस आशियाना स्थित घर लौटे तो देखा कि ताला टूटा है। सारा सामान बिखरा है। चोरों ने चांदी के सिक्के, सोने के जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। इसके बाद आशियाना पुलिस ने पहुंचकर छानबीन कर शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...