लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में रविवार देर रात चोरों ने अलग-अलग तीन दुकानों के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान समेत नगदी पार कर ली।आशियाना के बंगला बाजार और सालेह नगर में रुचि खंड शारदा नगर निवासी मनीष कुमार मौर्या की जन सुविधा केंद्र है। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार रात आठ बजे दुकान बंदकर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे थे। सालेह नगर वृंदावन सेक्टर-6 निवासी दिलीप राजपूत की बालाजी मोबाइल के नाम से दुकान है। रात करीब साढ़े तीन बजे वह दुकान की ओर से घर आ रहे थे। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ है।चोर उनकी दुकान से करीब 21 हजार की नगदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोसी ने बताया कि चोर 16 हजार रुपये उठा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...