मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते बाजार में महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। खान-पान के सामानों के दाम बढ़ने के साथ अब घर निर्माण को लेकर भी लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। बालू से लेकर सरिया और सीमेंट के अलावा सेनेटरी आइटम तक की कीमतों में भारी उछाल आया है। आलम यह है कि जो लोग अपने सपनों का आशियाना तैयार कर रहे थे, उन्होंने बढ़ती लागत के कारण फिलहाल काम रोक दिया है। कारोबारियों का मानना है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आगे घर निर्माण सामग्रियों के दामों में और भारी उछाल देखने को मिलेगा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार घर निर्माण सामग्री की कीमतों में तेजी का सबसे बड़ा कारण माल ढुलाई महंगी होना है। जिसका असर सरिया, सीमेंट, प्लंबर के सामानों पर पड़ा है। इनके दाम बढ़ने से लोगों के लिए मकान बनाना महंगा हो गया है। सरिये के द...