लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना पुलिस ने चेन लूट और मोबाइल छीनने वाले शातिर आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से लूट की चेन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।आशियाना इंस्पेक्टर छात्रपाल सिंह ने बताया कि बीती 3 मार्च को कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले सर्वोत्तम सिंह ने तहरीर दी थी कि एक बाइक सवार दो युवक उनक माता जी के गले से चेन खींचकर भाग निकले। वहीं बीती दो अप्रैल को शारदानगर रजनीखंड निवासी प्रतिष्ठा शुक्ला ने तहरीर दी कि एक बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वारदातों के घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उनमें वारदात करते हुए बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने फोटो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर...