लखनऊ, फरवरी 27 -- आशियाना का वनस्थली पार्क जल्द ही मैजिकल लैंड फैंटसी के रूप में तब्दील होगा। यहां जुरासिक पार्क की तर्ज पर ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल देखने को मिलेंगे। साथ ही सुप्रसिद्ध इंडियन फेयरी टेल 'पंचतंत्र' की कहानी व किरदार लोगों को लुभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को पार्क का निरीक्षण करके विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सितम्बर तक सभी विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर नागरिकों के लिए यह थीम पार्क खोल दिया जाएगा। एलडीए के अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि आशियाना के सेक्टर-के में स्थित वनस्थली पार्क में थीम आधारित विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत यहां पीपीपी मोड पर लगभग 12 करोड़ रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.