नई दिल्ली, अगस्त 26 -- महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने प्रेम प्रसंग के मामले में बेटी और उसके आशिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। खबर है कि महिला के ससुराल वालों ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पिता, पति और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, घटना का पता सोमवार को चला। यहां गोलेगांव में एक शख्स शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था। यहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। खबर है कि ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ा और महिला के पिता को सूचित किया। इसके बाद महिला के पिता दो अन्य लोगों के साथ गोलेगांव पहुंचे। ससुराल वालों की तरफ से मामले की जानकारी दिए जाने के बाद महिला के पिता और उसके रिश्तेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.