आशिक के लिए पति को चलती ट्रेन में मरवाने वाली समिता की नौकरी पर संकट, निलंबन की प्रक्रिया शुरू
एक संवाददाता, जुलाई 17 -- चलती ट्रेन में पति देव कुमार गुंजन की सुपारी किलर से हत्या करवाने वाली पत्नी समिता कुमारी की सरकारी नौकरी अब खतरे में है। बिहार के सुपौल में परिवहन विभाग के मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर तैनात समिता के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अदालत में दोषी पाए जाने पर उसे नौकरी से भी बर्खास्त किया जा सकता है। समिता ने अपने कथित प्रेमी धीरज के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। धीरज भी बिजली विभाग में टेक्नीशियन है। बीते 11 जून को देव गुंजन की खगड़िया जिले में मानसी के पास जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बाद अब इस मामले का असर दोनों मुख्य आरोपियों की सरकारी नौकरी पर पड़ने वाला है। कटिहार के रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार समिता और धीरज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.