मुंबई, नवम्बर 30 -- जिंदा रहते हुए तो लोग प्यार निभा नहीं पाते, मरने के बाद भला क्या निभाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक लड़की ने ऐसा कर दिखाया है। वह भी अपने घरवालों के विरोध के बावजूद। असल में लड़की का प्रेमी दूसरी जाति का था। इसलिए घरवाले उसकी शादी का विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद लड़की अपने प्रेमी से शादी करने पर अड़ी हुई थी। तब घरवालों ने उसके प्रेमी को जान से मार डाला। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके न सिर्फ उसके शव से शादी रचाई, बल्कि हुए आजीवन उसके घर रहने की कसम भी खाई। क्या है पूरा मामलायह प्रेम कहानी है आंचल और सक्षम ताते की। आंचल के भाइयों से दोस्ती के चलते सक्षम का उसके घर आना-जाना हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच की जान-पहचान प्यार में बदल गई। करीब तीन साल तक उनका अफेयर चलता रहा। जब घरवालों को इस बात का पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.